Pages

Wednesday, March 12, 2008

कब्ज़

कभी आपने सुना है ,
कब्ज़ के बारे में,
कुछ लोग इसे बीमारी कहते हैं,
यह भी कहा जाता है कि यह बीमारी
अमीरों की बीमारी है,
जी हां अमीरों की भीमारी
बीमारी भी अमीर और ग़रीब दोनों होती हैं,
यह भी भेद करती हैं,
ग़रीबों को कभी कब्ज़ नहीं होता,
गरीबों को दस्त लगते हैं।
कब्ज़ में कुछ खा नहीं सकते हैं,
पेट हमेशा भरा सा लगता है,
सोचिए अगर ग़रीब को कब्ज़ हो जाए
तो क्या मज़ा आए,
उसे हमेशा पेट भरा लगेगा,
कुछ खाने का दिल नहीं करेगा,
इससे यह फायदा होगा
कि वो आसानी से दो तीन दिन
भूखा रह सकता है,
उसे उपवास नहीं करना पड़ेगा,
क्योंकि पेट तो भरा हुआ रहेगा,
मगर अफसोस
ग़रीबों को कब्ज़ नहीं होता
ग़रीबों को तो दस्त लगते हैं।

पंकज रामेन्दू मानव

1 comment:

Babita Asthana said...

Vikas ji vese to mene apki rachna "Apna Kiya Jata Hai" bhi padi,kaphi achachhi lagi par comment nahi kar pai kiyonki aaj kal job ki talash mai hu."Kabz" par bhi aapne bahut khoob likha hai wastav mai agar garibo ko kabz ho to desh ki samasya hi hal ho jaye kam se kam tab yah dukh to na hoga ki koi bhookh se mar gaya ya kuposhan se.

"Ishwar teri mahima hai to badi mahan
ameer khana khane ko leka pareshan
gareeb khana na paane ko lekar paresha" BABITA ASTHANA